फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GBU: Accused professor of sexual harassment suspended

जीबीयू : यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रोफेसर सस्पेंड, रातभर चला धरना

Mon, 02 May 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 02 May 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
GBU: Accused professor of sexual harassment suspended
प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का मामला - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) के प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के तीन दिन बाद रविवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। छात्र एवं छात्राएं उसकी गिरफ्तारी और परीक्षाएं पीछे हटवाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की ओर से इस प्रकरण की जांच के लिए दो कमेटी गठित कर दी गई जो पुलिस को रिपोर्ट देंगी। इसके बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पटना निवासी बीटेक की एक छात्रा ने प्रोफेसर रूपेंद्र पचौरी पर परीक्षा में बैठाने के नाम पर छेड़छाड़ और अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


उसने डीन से लेकर अन्य तीन अफसरों से शिकायत की थी। इनमें से दो अफसरों ने उसकी शिकायत को फाड़ दिया था और शांत रहने के लिए कहा। शुक्रवार दोपहर से पीड़िता छात्रा के पक्ष में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया जो शनिवार तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के दबाव में शनिवार रात आरोपी प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन छात्र उसकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। वीसी आवास पर रातभर धरने के बाद रविवार सुबह एक बार फिर सैकड़ों छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और प्रशासनिक भवन में धरने पर बैठ गए।

अब तक 21 छात्राओं से अभद्रता का आरोप

GBU: Accused professor of sexual harassment suspended
लक्ष्मी चौहान - फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ता देख रजिस्ट्रार एएन उपाध्याय, इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान और थानाध्यक्ष शाहनजर अहमद छात्र-छात्राओं से बातचीत के लिए पहुंचे। उन्होंने लिखित में प्रोफेसर के निलंबन का आदेश छात्रों को दिखाया। 

प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े छात्रों को बताया गया कि दो कमेटी जांच करेंगी और वह रिपोर्ट पुलिस को देगी, जिसके आधार पर प्रोफेसर की गिरफ्तारी की जाएगी। 

छात्र-छात्राओं ने दो मई से शुरू होने वाली परीक्षा को पीछे हटाने की भी मांग की लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा हटाने से इंकार कर दिया। रजिस्ट्रार और पुलिस अफसरों ने किसी तरह छात्र-छात्राओं को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।

धरना- प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर पिछले चार साल में 21 छात्राओं से अभद्रता कर चुका, लेकिन अभी तक किसी ने उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई थी। छात्र-छात्राओं ने सभी पीड़ित छात्राओं को एकत्र कर जांच कमेटी और पुलिस के समक्ष बयान कराने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed