फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GB Road racket: Afaq has relation with famous celebrities, can be big reveal

जीबी रोड सेक्स रैकेट: नामचीन हस्तियों से आफाक के संबंध, हो सकता है बड़ा खुलासा 

Thu, 01 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
GB Road racket: Afaq has relation with famous celebrities, can be big reveal
जीबी रोड से पकड़े गए आफाक और उसकी पत्नी - फोटो : एनडीटीवी

नेपाल समेत देश भर की करीब पांच हजार लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाले आफाक हुसैन और सायरा के यूपी में कई नामचीन लोगों से संबंध बताएं जा रहे हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस कुछ टीमें यूपी के अलग-अलग हिस्सों के लिए रवाना हो गई हैं।

माना जा रहा है कि छानबीन के बाद पुलिस कुछ लोगों कोपूछताछ के लिए बुला सकती है। इधर जीबी रोड पर आफाक व सायरा को मसल पॉवर उपलब्ध कराने वाले सरफराज उर्फ बिल्ली की तलाश में अपराध शाखा की टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। सरफराज की तलाश के लिए पुलिस लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस को आफाक के पास से दो डायरी मिली हैं। इनमें आफाक ने करोड़ों रुपये की लेन-देन का जिक्र किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेन-देन दिल्ली के अलावा यूपी के कई बड़े लोगों के बीच भी हुई हैं। इनमें कई नेता भी शामिल हैं। डायरी के हिसाब-किताब को देखकर लगता है कि आफाक हवाला का भी धंधा कर रहा था। 

हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपी हवाला की रकम लेन-देन की बात से इंकार कर रहा है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह यूपी से चुनाव लडने के लिए वहां के नामचीन लोगों से संबंध बना रहा था।

अब बदनामी के डर से परेशान है आफाक

GB Road racket: Afaq has relation with famous celebrities, can be big reveal
जीबी रोड से पकड़ा गया हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट और उनकी महंगी गाड़‌ियां - फोटो : अमर उजाला

अक्सर वह मुरादाबाद, अमरोहा और संभल में सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने भी जाता था। पुलिस की एक टीम को बंगलूरू भी रवाना किया गया है। पुलिस को वहां से आफाक की दो गाडिय़ां भी बरामद करनी हैं। 

इसके अलावा वहां पूछताछ के बाद आफाक की प्रॉपर्टी की भी जानकारी जुटानी है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी दंपति समेत कुल आठ लोगों को देह व्यापार के काले धंधे में दबोचा था।  दंपति को रोजाना 10 लाख रुपये की कोठों से आमदनी थी। पुलिस दंपति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

बदनामी के डर से परेशान है आफाक
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आफाक व सायरा को अपनी बदनामी का डर सताने लगा है। सूत्रों की मानें तो दोनों के बच्चों को उनके काले धंधों के बारे में जानकारी नहीं है। 

यहां तक जिन इलाकों में यह लोग रहते हैं, वहां के लोग भी दोनों को बहुत सज्जन समझते हैं। दोनों को अब खतरा सता रहा है कि जब उनके बच्चों को उनके चरित्र का पता चलेगा तो उन पर क्या बीतेगी। 

बता दें कि दोनों ने खुद को पाकसाफ रखने के लिए जीबी रोड के कोठों को अपने खास-खास गुर्गों के नाम पर खरीदा हुआ था। बदनामी के डर से यह खुद कभी जीबी रोड नहीं जाते थे। रुपयों का सारा हिसाब-किताब एयरपोर्ट की पार्किंग में होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed