{"_id":"59f32d334f1c1b65548b97b3","slug":"gas-agency-manager-shot-after-oppose-of-loot-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग गैस एजेंसी मैनेजर को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग गैस एजेंसी मैनेजर को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:04 AM IST
सार
-एजेंसी के पांच लाख रुपये लेकर मैनेजर पहुंचा था घर, घर के सामने बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी
- एजेंसी के पांच लाख रुपये लेकर मैनेजर पहुंचा था घर
- घर के सामने बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिंदापुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर एक गैस एजेंसी के मैनेजर से लूटपाट की कोशिश की। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर को गोली मार दी। शोर शराबा होने पर बदमाश रुपयों से भरा बैग छोड़कर फरार हो गये।
विज्ञापन
पीड़ित को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बेटे के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का प्रयास और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चंद्रप्रकाश अहुजा (60) सपरिवार शीशराम पार्क इलाके में रहता है। वह 20-25 साल से उत्तम नगर स्थित शर्मा गैस एजेंसी में बतौर मैनेजर काम करता है। चंद्र प्रकाश शाम को एजेंसी का कलेक्शन लेकर घर आ जाता है और दूसरे दिन सुबह में उसे बैंक में जमा करवा देता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम वह करीब चार लाख रुपये लेकर स्कूटी से घर पहुंचा। पिछले दरवाजे के पास उसने स्कूटी रोकी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश उसके पास पहुंचे और उससे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। चंद्रप्रकाश ने इसका विरोध किया और बैग को नहीं छोड़ा। गुस्साए एक बदमाश ने उसपर गोली चला दी।
गोली उसके हाथ से लगते हुए सीने के निचले हिस्से में लगी। शोर शराबा सुनकर घर के मुख्य दरवाजे पर खड़ा चंद्रप्रकाश का बेटा अंकुर भागकर वहां पहुंचा और अपने पिता को जख्मी हालत में देखा। लोगों के वहां पहुंचते ही बदमाश बैग को छोड़कर फरार हो गये।
अंकुर अपने पड़ोसी की मदद से पिता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे माता चानन देवी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आहुजा की हालत में सुधार है। अंकुर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आस पास के इलाके से कई सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। जिसमें बदमाश दिखे हैं। पुलिस इन फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।