{"_id":"57ac740b4f1c1b3a1cee58ef","slug":"gangster-and-his-associates-had-left-the-crime-branch-team-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर और उसके साथियों को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम कोटा हुई रवाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर और उसके साथियों को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम कोटा हुई रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट जोन में ताबड़तोड़ हुई तीन हत्यों के आसरोपी गैंगस्टर सुरजीत व उसके दोस्तों को लेकर गुडग़ांव पुलिस बृहस्पतिवार की सुबहज कोटा रवाना हुई। पुलिस वहां पर उनकी निशानदेही के साथ कमरे से बरामद करना चाहती है।
विज्ञापन
सीआईए 17 को छानबीन के दौरान पता चला है कि एक के बाद एक हत्या करने वाला सुरजीत शरण लेने के लिए कोटा में किराये का मकान लजे रखा था।
पुलिस उसे लेकर कोटा गई है। शइसके साथ ही जेल से वापस न जाने अलग-अलग तीन हत्या के मामले में छानबीन कर रही है। रोशनपुरा में रहने वाले कारोबारी संजीव जिंदल की हत्या सुरजीत ने अपने बेटे व उसके दोस्त के साथ मिल कर किया था। पुलिस ने इस बात की पुष्टी कर ली है। पुलिस उनके परिजनों को इस बात को लेकर संतुष्ट कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस उसके पास से 18 मोबाइल व 25 सिम कार्ड बरामद किया है। जिसके कॉल डिटेल को जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस कहती है कि उसके दोस्त बिल्ला ने उसे फरवरी माह संजीव के घर की निशानदेही करायी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद उसने बिल्ला की हत्या कर दी थी। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि वह मोटी रकम कमा कर विदेश भागना चाहता था। इसी चक्कर में उसने अशोक विहार के प्लाई वुड कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
सेक्टर पांच थाना की पुलिस ने उसे दो गन मैन दिया था। जिसे लेने से उसने इनकार कर दिया था। सुरजीत का इतना खौंफ था कि वह दस दिन से शहर छोड़कर बाहर था। उसके गिरफ्तार होने के बाद वह शहर वापस आया है।