फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangrape with a lady in pandav nagar

बेटी को जान से मारने की धमकी दी और मां के साथ किया गैंगरेप

Sat, 10 Feb 2018 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Feb 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
gangrape with a lady in pandav nagar
गैंगरेप

पांडव नगर में तीन युवकों ने पांच वर्षीय बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर उसकी मां के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान तौसिफ, आसिफ और हसीब के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 22 से 23 साल के बीच है। पांडव नगर थाना पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सपना (27)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पांडव नगर में रहती है। परिवार में पांच साल की बेटी व सात साल का बेटा है। पति दिल्ली से बाहर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली ने थाने जाने का दिया आइडिया

gangrape with a lady in pandav nagar
gangrape

31 जनवरी को सपना का जानकार युवक तौसिफ उसके घर पहुंचा। सपना ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, तो उसी दौरान आसिफ और हसीब भी घर में जबरन दाखिल हो गए।

बेटी को मारने की धमकी देकर युवकों ने सपना के साथ गैंगरेप किया। सपना ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया था। 4 फरवरी को सपना ने अपनी सहेली को सारी बात बताई, तो उसने सपना को समझाकर थाने जाने के लिए कहा।

पुलिस ने छानबीन के बाद सोमवार को मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed