फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrape victim mother daughter want to be 'executioner'for the culprit

बुलंदशहर गैंगरेप के दरिंदों के लिए ‘जल्लाद’ बनना चाहती हैं मां-बेटी

Wed, 03 Aug 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
Gangrape victim mother daughter want to be 'executioner'for the culprit
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

गैंगरेप पीड़िता मां-बेटी दरिंदों के लिए ‘जल्लाद’ बनना चाहती हैं। बिटिया के पिता ने कहा कि देश के कानून पर उन्हें पूरा भरोसा है।

विज्ञापन


मगर उनकी पत्नी और बेटी दरिंदों को ऐसा सबक सिखाना चाहती हैं जो समाज के लिए नजीर बन जाए और दोबारा किसी की बेटी-बहन और मां से काई इस तरह की हरकत न कर सके। 
विज्ञापन


पीड़ित बिटिया के पिता ने कहा कि पीड़ित मां-बेटी खुद अपने हाथों दरिंदों को सजा देना चाहती हैं। उधर, पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस की कार्रवाई को नाकाफी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो नहीं होती बुलंदशहर गैंगरेप की वारदात

Gangrape victim mother daughter want to be 'executioner'for the culprit
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

पिता ने कहा कि छह से अधिक दरिंदों ने उनके परिवार को बेइज्जत किया लेकिन पुलिस अब तक सिर्फ तीन तक ही पहुंच सकी है। चार बदमाश अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

वहीं नया खुलासा हुआ है कि  शुक्रवार रात जिस जगह पर मां-बेटी से गैंगरेप हुआ, वहां 12 दिन पहले भी एक महिला से गैंगरेप हुआ था। महिला की चीख-पुकार पर ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाश टैंपो से भाग निकले थे।

 

ग्रामीणों ने वहां से गुजर रही पुलिस जीप को रोककर मौके पर मिला मोबाइल और चुनरी पुलिस को सौंपी थी। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित महिला की मदद करने की बजाय उससे थाने आने की बात कही और चलते बने। 

हालांकि इस बारे में पुलिस अफसर यह कह रहे हैं कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात के बाद अब ग्रामीणों ने मुंह खोलना शुरू कर दिया है। 
 

 

पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी कहने से किया इंकार

Gangrape victim mother daughter want to be 'executioner'for the culprit
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 12 दिन पहले कुछ लोग टैंपो में एक महिला को अगवा करके लाए थे और रात उसी जगह के पास खेतों में महिला का रेप किया। 

चीखें सुनकर कुछ ग्रामीण पहुंचे तो बदमाश आरोपी महिला को छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने हाईवे से गुजर रही एक पुलिस जीप को रोककर आरोपियों के मोबाइल फोन व कुछ कपड़े दिए। पुलिस ने सामान तो ले लिया, लेकिन महिला को साथ नहीं ले गए। 

उसे बाद में थाने आने को कहा। ग्रामीण रामसिंह ने बताया कि महिला को पुलिस की मदद की जरूरत थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। अगर उसी समय पुलिस गंभीरता दिखाती तो दोबारा ऐसी वारदात नहीं होती।  

इस बारे में जब पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर पुलिस के अधिकारी इस संबंध में जानकारी जुटाते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed