फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangrape victim family denied to introduce the chain and other Goods

घटनास्थल पर मिली चेन से पीड़ितों का इंकार, नेताजी के एक शागिर्द ने फेंका था सामान

Fri, 05 Aug 2016 11:45 AM IST
प्रद्युम्न कौशिक/अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रद्युम्न कौशिक/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
Gangrape victim family denied to introduce the chain and other Goods
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

अक्सर अपने कारनामों के कारण विवादों और सुर्खियों में रहने वाले एक नेताजी फिर से विवादों में फंसते दिख रहे हैं। हाईवे पर हुई हैवानियत के बाद नेताजी का एक कारनामा उनका ही चैन उड़ा देगा। 

विज्ञापन


घटना के घंटों बाद मौके से मिली नकली चेन और अंगूठी इन्हीं नेताजी के इशारे पर उनके एक शागिर्द ने वहां फेंकी थी, जबकि पुलिस ने सुबह ही मौके से सभी साक्ष्य एकत्र कर लिए थे।
विज्ञापन


चेन और अंगूठी को पहचानने से पीड़िताओं के इनकार के बाद एलआईयू की जांच में यह खुलासा हुआ है। हाईवे पर हैवानियत के बाद पुलिस ने सुबह करीब 5:30 बजे ही मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित कर लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने एक शागिर्द से मौके पर डलवाए थे चेन-अंगूठी और पर्स

Gangrape victim family denied to introduce the chain and other Goods
घटनास्थल पर पुलिस और मीडिया - फोटो : अमर उजाला

घटना के अगले दिन एक नेताजी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना पर आक्रोश जाहिर करने लगे। इसी दौरान वहां एक नकली चेन, अंगूठी और पर्स पड़ा हुआ मिला, जो तमाम मीडिया चैनलों और अखबारों की सुर्खियां बन गया। 

पुलिस ने चेन, अंगूठी और पर्स अपने कब्जे में ले लिया। सभी साक्ष्यों को पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया और पीड़ितों को दिखाया। इस पर पीड़ित पक्ष ने किसी भी सामान को खुद का होने से इनकार किया। 

इसके बाद एलआईयू अलर्ट हुई। जांच में पता चला कि यह हरकत एक नेताजी की थी। उन्होंने ही अपने एक शागिर्द से मौके पर चेन-अंगूठी और पर्स को डलवा दिया था। नाम न छापने की शर्त पर एलआईयू के एक अफसर ने बताया कि रिपोर्ट आईजी, डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री को भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed