{"_id":"5852def54f1c1b686f64c28b","slug":"gangrape-delhi-birthday-party-police-filed-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर किशोरी से गैंगरेप, परिचित को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर किशोरी से गैंगरेप, परिचित को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तम नगर इलाके में 13 साल की किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी 17 साल का नाबालिग पीड़िता का दोस्त है जबकि दूसरा नाबालिग का जानकार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने गैंगरेप व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 13 साल की किशोरी परिवार के साथ उत्तम नगर में रहती है। वह सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार को किशोरी ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने की योजना बनाई थी। किशोरी घर से स्कूल जाने के लिए निकली, लेकिन रास्ते में उसके नाबालिग दोस्त उसे लेकर नवादा स्थित स्पा में पहुंचे।
विज्ञापन
नाबालिग दोस्त के साथ उसका परिचित साहिल भी था। नाबालिग ने स्पा में पहले से ही केक, शराब और खाने के सामान की व्यवस्था की थी। केक काटने के बाद नाबालिग ने सभी को शराब पीने के लिए दी। पीड़िता का आरोप है कि नाबालिग ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। नशे में आने के बाद नाबालिग उसे एक कमरे में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद साहिल ने भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
फिर दोनों आरोपी उसे लेकर उत्तम नगर गए और हस्तसाल रोड पर फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग दोस्त व उसके परिचित साहिल को पकड़ लिया।