घर से बुलाकर नाबालिग से गैंगरेप, लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के विजय विहार इलाके में 16 साल की एक किशोरी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। किशोरी मां के साथ रिठाला इलाके में एक धागे की फैक्टरी में काम करती थी।
परिजनों ने फैक्टरी मालिक और उसके तीन सहयोगियों पर गैंगरेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। मालिक का कहना था कि फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर शमा ने फांसी लगा ली थी।
एक लड़की से बुलवाया था तीसरे मंजिल पर
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से यूपी के उन्नाव की रहने वाली किशोरी शमा (16, बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ रिठाला में रहती थी। पिता इलाके में छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं।
कुछ दिनों पूर्व शमा और उसकी मां ने पास की ही एक धागे की फैक्टरी में काम के लिए जाना शुरू किया। पिता के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दोनों मां-बेटी काम के लिए फैक्टरी गई थीं। इस बीच दोपहर के समय शमा के साथ काम करने वाली एक किशोरी उसके घर आई। उसने बताया कि फैक्टरी मालिक उसे बुला रहा है।
शमा का पिता फैक्टरी पहुंचा तो उसे वहां कोई नहीं मिला। वह वापस घर आया तो घर पर बेटी की मौत की बात पता चली। मालिक का कहना था कि फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर शमा ने फांसी लगा ली थी।
आरोपी खुद पहुंचा गया लड़की की लाश
फैक्टरी मालिक खुद ही शमा का शव और उसकी मां को घर छोड़कर गया। शव देखकर परिजनों ने उसके साथ गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई।
मां ने आरोप लगाया कि उसके साथ फैक्टरी में छेड़छाड़ की जा रही थी। नौकरी छूटने के डर से उसने कभी इसकी शिकायत नहीं की।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने शुरू मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आते ही फौरन पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड की मांग की गई। पुलिस फैक्टरी मालिक और उसके सहयोगियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।