नशा देकर महिला से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाने और धमकाने का आरोप
साथ ही उसे बदनाम करने और परिवार सहित जाने से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से छपरा (बिहार) निवासी एक महिला परिवार के साथ सेक्टर-8 में रहती है और यहीं की एक कंपनी में काम करती है।
पति को कोल्ड ड्रिंक पिला कर बेहोश किया
उसका पति पिछले करीब 6 माह से बीमार चल रहा है। पति को अस्पताल ले जाने व लाने में उसका पड़ोसी रामविलास उसकी मदद कर रहा था।
महिला का आरोप है कि 15 दिन पहले रात के समय रामविलास दो दोस्तों के साथ घर पहुंचा। वह अपने साथ एक कोल्ड ड्रिंक भी लाया था।
आरोपी ने महिला व उसके तीन बच्चे व पति को कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे सभी बेहोश हो गए। रामविलास निवासी बरौनी (बिहार) व उसके दो दोस्तों ने महिला के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया।
इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। होश में आने पर महिला ने इसका विरोध किया तो उसके पूरे परिवार को जान से मारने और वीडियो दिखाकर बदनाम करने की धमकी दी।