फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape with minor girl in delhi, court send accused to prison

बच्ची की आंखों में पट्टी बांधकर किया गैंगरेप

Mon, 26 May 2014 11:27 PM IST
Updated Mon, 26 May 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
gang rape with minor girl in delhi, court send accused to prison

पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले शख्स को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दस साल कैद व जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


दोषी ने पीड़िता के हाथ-पैर व आंखों पर पट्टी बांधकर दुष्कर्म की वारदात को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था।

रोहिणी जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमसी गुप्ता ने पीड़िता व उसके परिजनों के बयान व पेश सबूतों पर भरोसा करते हुए अमित कुमार को दुष्कर्म व धमकी देने का दोषी ठहराते हुए दस साल कैद व तीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

कपड़े से बांधा था लड़की को

gang rape with minor girl in delhi, court send accused to prison

अभियोजन के मुताबिक पीड़िता दो अगस्त 2011 को अपने घर पर अकेली थी। उसका पिता अस्पताल में भर्ती था और मां उसके साथ थी। इस दौरान अमित नशे की हालत में पीड़िता के घर में घुसा।

उसने पीड़िता को एक कपड़े से बांध दिया। उसने उसकी आंखों पर भी पट्टी बांध दी और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपने तीन दोस्तों को भी बुलाया और उन्होंने भी उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता इन आरोपियों को नहीं पहचान सकी जिससे उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। घटना के अगले दिन पीड़िता ने सारा वाकिया अपनी मां को बताया जिसके बाद पुलिस में केस दर्ज करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed