फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang rape with a woman in noida

तमंचे की नोक पर 10 दिन तक किया गैंगरेप

Thu, 11 Sep 2014 09:57 AM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
gang rape with a woman in noida
ग्रेटर नोएडा में जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने गांव के दो सगे भाईयों समेत तीन युवकों पर तमंचे के बल पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पति ने घटना की तहरीर जेवर कोतवाली में दी है। इस मामले में दो आरोपी एक किसान नेता के बेटे हैं। कुछ माह पहले किसान नेता पर भी इसी तरह का आरोप लगाया गया था लेकिन अब मामला निपट गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। पिछले 15 दिन से वह कहीं बाहर गए थे और उसी दौरान उनके घर पर आकर गांव के ही दो सगे भाईयों एवं एक उनके दोस्त ने तमंचा दिखाकर उसकी पत्नी को डराया और कहा कि अगर ऐसा नहीं करने दिया गया तो बच्चों को जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्या है इस मामले का सच?

gang rape with a woman in noida

इसी तरह डराकर आरोपियों ने 10 दिन तक लगातार उनकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर जेवर कोतवाली में दी है। हालांकि अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

गौरतलब है कि जिन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है उनके पिता और किसान नेता पर भी कुछ माह पूर्व एक महिला ने इसी तरह का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में वह मामला जांच में फर्जी पाया गया था।

पुलिस अधीक्षक डॉ.बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि जेवर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने इस तरह की शिकायत दी है। जिस पर जांच कराई जा रही है। इस मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई कराई जाएगी। चूंकि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।

ईख के खेत में नाबालिग से गैंगरेप

gang rape with a woman in noida

गाजियाबाद में मोदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दो परिचित युवकों ने एक नाबालिग दलित लड़की से बलात्कार किया। पीड़िता के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी एक दलित लड़की (17) काफी समय से दादरी के अजायबपुर में अपने मामा के यहां रह रही थी। मंगलवार को वह अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में एक बाइक पर सवार अजायबपुर के दो परिचित युवक मिले, जो लड़की को जबरन ईख के खेत में खींचकर ले गए। खेत में आरोपियों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस बाबत पीड़िता के चाचा ने मंगलवार देर रात कोतवाली में सीटू व सतेंद्र निवासी अजायबपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रात ही गांव अजायबपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की बाइक भी बरामद कर ली गई है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

स्‍कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म

gang rape with a woman in noida

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के अंतर्गत इंटरमीडिएट की एक छात्रा को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को इंटरमीडिएट की छात्रा को गांव रूपवास निवासी नितिन ने अगवा कर लिया और जंगल की ओर ले गया।

इसके बाद वहां उसने छात्रा से दुष्कर्म किया। देर रात में छात्रा घर पहुंची। बुधवार सुबह पीड़ित छात्रा के साथ परिजन कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा को मेडीकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक आरके पाराशर का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed