फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gang rape before seven months, case registered now

घर में घुसकर युवती से गैंगरेप, 7 महीने बाद हुआ केस दर्ज

Fri, 08 Apr 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 08 Apr 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
gang rape before seven months, case registered now
महिला से गैंगरेप

अदालत के आदेश पर थाना सेक्टर-39 में पुलिस ने सात महीने बाद रेप का मामला दर्ज किया है। वारदात सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव में हुई थी। आरोपियों ने रात में पीड़िता के घर में घुसकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। युवती ने वारदात के अगले दिन सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने युवती को थाने से भगा दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। पीड़िता के अनुसार वह सेक्टर-45 के सदरपुर गांव में रहती है। मुंबई के आजाद नगर निवासी आशीष ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर गैंगरेप किया था। पीड़िता ने सेक्टर-39 पुलिस थाने में मामला दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जहां अदालत ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी जांच की जा रहा है कि उस समय पीड़िता की रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed