फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang of looters arrest

50 राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Mon, 28 Nov 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 28 Nov 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
gang of looters arrest
looters - फोटो : अमर उजाला

रबूपुरा पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड किया हैकरते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनकी पहचान बड़ा घोसराना डिबाई (बुलंदशहर) निवासी दीपक सोनी और इतवारपुर, अलीगढ़ निवासी अन्नु के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से दो सप्ताह पहले नोएडा के गार्ड से लूटी गई राइफल बरामद की गई। पुलिस गिरोह के तीन फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जेवर सीओ दिलीप कुमार नेे बताया कि पिछले कुछ माह से यमुना एक्सप्रेसवे पर सक्रिय गिरोह एक के बाद राहगीरों को लूट रहा था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को रबूपुरा कोतवाली प्रभारी कृष्णवीर सिंह नेे मिर्जापुर कट के पास सर्विस रोड से दो आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि गिरोह में पांच सदस्य थे। आरोपी परी चौक सेे जेवर तक आई-20 कार में राहगीरों को लिफ्ट देने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट लेते थे। आरोपियों ने छह माह के भीतर लगभग 50 राहगीरों को लूटने की बात स्वीकार की। हालांकि कई राहगीरों ने केस दर्ज नहीं कराया।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं। 14 नवंबर को बदमाशों ने मैनपुरी जा रहे नोएडा के एक ज्वेलर के गार्ड दिनेश सिंह को लिफ्ट देकर उसकी राइफल व 20 हजार रुपये लूट लिए थे।


गिरफ्तार बदमाशों पर कासना कोतवाली क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर चार, रबूपुरा में दो व जेवर क्षेत्र में लूट का एक केस दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि वह जिस दिन उन्हें शराब की पार्टी करनी होती थी। वह एक दूसरे को कॉल कर परी चौक पर बुला लेते थे और राहगीर को लिफ्ट देकर लूटपाट करते थे। आरोपियों के कब्जे से एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल वारदात के दौरान किया जाता था।

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अन्नु बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वहीं, रिंकू, प्रवीण और राहुल फरार चल रहे हैं। प्रवीण अपने भाई को दहेज में मिली कार का इस्तेमाल वारदात में करता था। वहीं, राहुल की आर्मी में नौकरी लग गई थी, लेेकिन वह वहां से भाग आया और लूटपाट के लिए गिरोह बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed