फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang in guise of CBI hypnotist people then loot them police burst gang but scared of hypnotism during interrogation

आंखों से सम्मोहित कर घुसते थे घर में, फिर देते थे वारदात को अंजाम, पूछताछ में पुलिसकर्मी भी डरे

Sat, 20 Jun 2020 06:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 20 Jun 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
gang in guise of CBI hypnotist people then loot them police burst gang but scared of hypnotism during interrogation
फाइल फोटो - फोटो : ANI

दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने सीबीआई या पुलिस अफसर बन सम्मोहित कर ठगी व लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में 100 से ज्यादा वारदात कर चुके हैं।

विज्ञापन


आरोपी ऐश की जिंदगी जीने के लिए वारदात करते थे और गुरुग्राम के लग्जरी होटलों में रुकते थे। पूछताछ के दौरान मैदानगढ़ी थाने के पुलिसकर्मी भी डर गए थे कि कहीं उन्हें सम्मोहित न कर दें। इनका वारदात करने का तरीका भी बहुत ही अनोखा है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार छतरपुर निवासी एक व्यक्ति ने 27 मई को शिकायत दी थी कि उसकी 70 वर्षीय मां घर पर अकेली थी। तभी उसका व उसकी पत्नी का नाम लेकर एक युवक घर में घुसा। आरोपी ने उसकी मां से कहा कि उनके घर में पुलिस दबिश देने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की सारी ज्वेलरी व कैश वह बैग में रख दे। आरेपी ने उसकी मां को सम्मोहित कर दिया और घर से करीब पांच लाख रुपये की ज्वेलरी व नकदी लेकर फरार हो गया। मामला दर्जकर महरौली एसीपी रणवीर सिंह की देखरेख में मैदानगढ़ी थानाध्यक्ष जतन सिंह, भाटी माईंस चौकी प्रभारी उमेश यादव, पीएसआई रवि राणा व एसआई गजेन्द्र सिंह की टीम ने जांच शुरू की।

जांच में पता लगा कि आरोपी दो जून को राजपुर खुर्द गांव में एक महिला के घर गए और उससे कहां कि उसके पति को महरौली पुलिस ने पकड़ लिया है। वह महिला को महरौली थाने ले गया। महिला को महरौली थाने में छोड़कर वापस महिला के घर आ गया। घर बच्चों को सम्मोहित कर करीब पांच लाख रुपये नकदी व ज्वेलरी ले गया।

अमर कॉलोनी में सीबीआई अफसर बन बुजुर्ग से ज्वैलरी व कैश ले लिया था। पुलिस ने करीब 16 किमी की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता लगा कि आरोपी ने बाइक मेट्रो पार्किंग में खड़ी की और वहां फॉर्च्यूनर कार से गया है। बाइक पर नंबर प्लेट फर्जी थी।

कई दिन की कड़ी जांच के बाद पुलिस ने हरकीरत, पंजाब निवासी लखविंदर सिंह उर्फ शिवा उर्फ शिवसेन उर्फ शिव कुमार(25), सोनू कुमार(38) और सन्नी(26) को गिरफ्तार कर लिया। सोनू व सन्नी को गुरुग्राम के एक लग्जरी होटल से गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से तीन लग्जरी कार, एक मोटरसाइकिल, सीबीआई के सब-इंस्पेक्टर का फर्जी पहचान पत्र व लूटी गई ज्वेलरी बरामद की है। फिलहाल 25 वारदातें इनसे कनेक्ट हो गई हैं। लखविंदर के खिलाफ पहले से 17 अपराधिक मामले दर्ज हैं। 16 केस गाजियाबाद के हैं।

आंखों से सम्मोहित करते थे-
आरोपी पड़ोसी में पूछताछ कर एक घर को टारगेट करते थे। ये टारगेट किए हुए घर के सदस्यों की पूरी डिटेल जुटा लेते थे। जब घर का सदस्य बाहर चला जाता तो ये घर में घुसते थे। घर में घुसते ही ये घर के मालिक का नाम लेते थे।

फिर ये परिवार के सदस्यों को कोई न कोई बहाना बनाकर फंसा देते थे। आरोपी आंखों में आंख डालकर सम्मोहित करते थे। इन्होंने हर वारदात में पीड़ित को सम्मोहित करते थे। सम्मोहित होने के बाद पीड़ित होश खो देता है और सारा सामान आरोपी को दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed