फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road accidents have increased in 7 out of 10 districts of Purvanchal, with speeding on highways and bypasses accounting for 55% of deaths.

Ghazipur News: पूर्वांचल के 10 में से 7 जिलों में सड़क हादसे बढ़े राजमार्गों और बाईपास पर तेज रफ्तार से 55% मौत

Sun, 20 Sep 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Road accidents have increased in 7 out of 10 districts of Purvanchal, with speeding on highways and bypasses accounting for 55% of deaths.
गाजीपुर। पूर्वांचल के 10 जिलों में सड़क हादसों का ग्राफ 2025 की तुलना में बढ़ गया है। जिलावार आंकड़े देखें तो गाजीपुर, चंदौली, भदोही, बलिया, मिर्जापुर, जौनपुर और मऊ में हादसों की संख्या बढ़ी है। वाराणसी, आजमगढ़ और सोनभद्र में दुर्घटनाएं कम हुई हैं। लेकिन वाराणसी और आजमगढ़ में हादसे घटने के बावजूद मौत का आंकड़ा बढ़ा है।
विज्ञापन

वहीं गाजीपुर और चंदौली में हादसों के साथ मौत भी बढ़ी हैं। पूर्वांचल के जिलों में इस साल सड़क हादसों में 2053 मौत हुईं। इसमें से करीब 1129 लोगों की हुई मौत यानी 55 प्रतिशत मामले राजमार्गों और बाईपास पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों से हो रही हैं।
विज्ञापन

उक्त आंकड़े परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त मयंक ज्योति की ओर से 17 सितंबर को जारी किए गए। इसके मुताबिक जनवरी से अगस्त 2026 तक इन 10 जिलों में कुल 3318 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि 2025 की इसी अवधि में 3264 हादसे हुए थे। यानी हादसों की संख्या में 54 की बढ़ोतरी हुई। हालांकि मृतकों की संख्या 2070 से घटकर 2053 रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed