फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang busted who stole on demand car four arrested

डिमांड पर लग्जरी कार चुराने वाले दो भाई समेत चार गिरफ्तार

Mon, 03 Sep 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Sep 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
gang busted who stole on demand car four arrested

डिमांड पर दिल्ली व एनसीआर से लग्जरी कारों की चोरी कर उसे फर्जी कागजात पर मिजोरम में बेचने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी दो भाइयों समेत एक खरीददार और इन वाहनों को मिजोरम तक पहुंचने वाले चालक को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


खरीददार के पास से सात लग्जरी कारें बरामद की गई हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी से 34 वाहन चोरी के मामले सुलझाने का दावा कर रही है। आरोपी संभल जिले में फर्जी कागजात तैयार कराते थे।
विज्ञापन


बदमाशों की पहचान मुरथल सोनीपत निवासी अमित और उसके चचेरे भाई बुलंदशहर निवासी प्रमोद नागर के रूप में हुई है। जबकि खरीददार की पहचान मिजोरम निवासी कनसम राजेश सिंह और ड्राइवर संभल निवासी कासिफ रजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चोरी निरोधक शाखा को कुछ माह से जिम और फिटनेस सेंटर के पास से लग्जरी कारें चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने इन जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। तभी पुलिस को राजौरी गार्डन स्थित एक जिम के पास से महेंद्रा एक्सयूवी चोरी होने की सूचना मिली।

कार में जीपीएस लगा था। इसकी मदद से पुलिस बुराड़ी इलाके में पहुंची। पुलिस को वहां कार खड़ी मिली। निगरानी कर कार को लेने पहुंचे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रमोद नागर के रूप में हुई। प्रमोद ने बताया कि उसका छोटा भाई अमित जिम और फिटनेस सेंटर के पास पार्किंग में खड़ी कारों को चोरी करता है।

इसके लिए वह पहले उस जिम में आना जाना शुरू करता है और डिमांड होने पर उस कार की चाबी की चोरी कर वाहन उड़ा लेता है। चोरी की गई कार को पहले किसी सुनसान जगह पर पार्क कर देते हैं। संभल के रहने वाले खरीददार सद्दाम और सारिक उन वाहनों के चेसिस नंबर को बदल देते हैं और फिर उसकी फर्जी कागजात तैयार कर उसे ड्राइवर कासिफ की मदद से मिजोरम भेज देते हैं।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पीरागढ़ी इलाके से अमित और कासिफ रजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से सफारी कार बरामद की। बाद में पुलिस इनकी मदद से मिजोरम के खरीददार कनसम राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच वाहन बरामद कर लिया है।

वाहन चोरों को एक गाड़ी से मिलते थे डेढ़ लाख रुपये 
अमित ने पूछताछ में बताया कि डिमांड पर लग्जरी कारों की चोरी करने पर उसे एक से डेढ़ लाख रुपये मिलते थे। जबकि खरीददार सद्दाम और सारिक इन वाहनों को मिजोरम तक पहुंचाने वाले ड्राइवर को एक लाख रुपये देता था। मिजोरम के खरीददार राजेश सिंह सद्दाम को इन गाड़ियों का पांच से छह लाख रुपये देता था। फिर उसे 10 से 12 लाख में बेच देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed