फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fter killing the woman went home, I wrote Budde killed

सेक्स टेप से परेशान युवती ने हत्या के बाद घर जाकर लिखा - मैने बुड्ढे को मार डाला...

Sun, 24 Jul 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
fter killing the woman went home, I wrote Budde killed
गिरफ्तार युवती का सीसीटीवी फोटो - फोटो : अमर उजाला
विजय की हत्या करने के बाद सपना मंगलापुरी स्थित अपने घर पहुंची। वहां उसने अपनी डायरी में लिखा कि उसने बुड्ढे को मार दिया है, इससे किसी को खुशी मिलेगी और किसी को गम।
विज्ञापन


दिन में इतना लिखने के बाद रात के समय उसने एक बार फिर अपनी डायरी लिखी। 

पुलिस की मानें तो पूछताछ में उसने बताया कि है कि हत्या के बाद शुरू में तो वह थोड़ा घबराई थी लेकिन उसके बाद उसे बड़ा सुकून मिला था। पुलिस ने डायरी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

सीडीआर व एसएमएस कर दिए थे डिलीट

fter killing the woman went home, I wrote Budde killed
युवती ने की बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सोसायटी में पहुंचने पर सपना ने अपने मोबाइल को बंद कर लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने विजय के मोबाइल से सारे एसएमएस और सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) डिलीट कर दिए। 

इसके बाद रात के समय अपना मोबाइल ऑन कर अपने मोबाइल के मैसेज और सीडीआर डिलीट किया। 

लेकिन पुलिस ने सर्विस प्रदाता कंपनी से विजय की सीडीआर निकलवा ली। उसके आधार पर कॉल और लोकेशन की जांच कर पुलिस आसानी से सपना तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed