फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Frustrated by cash-strapped middle gave life

आर्थिक तंगी से परेशान होकर अधेड़ ने दी जान

Fri, 04 Jul 2014 01:16 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 04 Jul 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
Frustrated by cash-strapped middle gave life
सिहानी गेट कोतवाली के घूकना में आर्थिक तंगी से परेशान एक अधेड़ ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों को वारदात का पता चला।
विज्ञापन


पुलिस न मौके पर पहुंचे कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा। सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि गली नंबर -7 में चंद्रपाल (52) परिवार संग रहते थे। उनके पांच बेटे हैं। वह फलों की दुकान करते थे। काफी समय से बेरोजगार थे व शराब पीने के आदी थे।


बुधवार रात परिवार के सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो उनका शव पंखे से लटका था। गले में साड़ी का फंदा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पूर्व में हुई घटनाएं
नंदग्राम में विकलांग ने फंदा लगाकर जान दी।
मसूरी में अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की।

घरेलू कलह में महिला ने जहर खाया
ब्रिज विहार कालोनी में व्यक्ति का पत्नी से विवाद चल रहा है। बुधवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर कहासुनी हो गई।

मामला मारपीट तक पहुंच गया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed