{"_id":"dcce8cd1a93762e16574541ea3397501","slug":"friends-tries-to-gangrape-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने करना चाहा गैंगरेप, युवती ने धोया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों ने करना चाहा गैंगरेप, युवती ने धोया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jun 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना इलाके में 28 वर्षीय युवती केसाथ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपियों केसाथ हाथापाई कर खुद को बचाया।
विज्ञापन
फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती आया नगर की रहने वाली है।
बुधवार रात वह पास में पानी भरने गई थी। आरोप है कि तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और जंगल में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती ने बहादुरी दिखाते हुए उनके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन
इसमें एक आरोपी के साथ ही युवती को भी चोटें आईं। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वहीं दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवती के परिचित हैं। दोनों पक्षों में पांच मई को भी झगड़ा हुआ था और दोनों पक्षों के लोग 107/151 के तहत बंद हुए थे।
विज्ञापन
सीआईआई के निदेशक के घर चोरी
दिल्ली के वसंतकुंज के बी-1 ब्लाक में रहने वाले कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के निदेशक जे शंकर केघर में चोरी होने का मामला सामने आया है। वह छुट्टियों में कुल्लू मनाली घूमने गए हुए थे।
चोर घर से करीब पांच लाख रुपये की ज्वेलरी और कई हजार रुपये ले गए। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरो की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।