फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend talking to his wife scolded, threatened to avenge the suicide attack

दोस्त ने पत्नी से बात करने पर डांटा, बदला लेने के लिए दी फिदायीन हमले की धमकी

Tue, 04 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Friend talking to his wife scolded, threatened to avenge the suicide attack
POLICE CONTROL ROOM

दोस्त की पत्नी से मजाक करने पर डांटने से खफा एक युवक ने अपने दोस्त को सबक सिखाने की ठान ली। उसने दोस्त के नाम से सिम लेकर पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। 

विज्ञापन


आरोपी ने 100 नंबर पर फोन कर फिदायीन हमले की भी धमकी दी। हाई अलर्ट के बीच इस तरह की धमकी मिलने से हरकत में आई पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और आरोपी युवक को खोड़ा से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मूलरूप से शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी सोनू (22) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खोड़ा में किराये के मकान में रहता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 23 सितंबर की सुबह किसी ने कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने कुछ देर बाद फिर से फोन कर पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून देने की धमकी दी। फोन करने वाले ने अपना नाम मनोज बताया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू की।

पुलिस मुख्यालय को भी बम से उड़ाने की बात कही थी

Friend talking to his wife scolded, threatened to avenge the suicide attack
पु‌लिस

जांच के दौरान पुलिस ने फोन नंबर की पहचान की। सिमकार्ड गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी मनोज के नाम था। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की। मनोज ने फोन करने और इस नंबर का कोई सिम होने से इनकार कर दिया।

पूछताछ में मनोज ने अपने दोस्त सोनू पर शक जाहिर किया। पुलिस ने सोनू की तलाश की। सोनू घर से गायब था। शक के आधार पर पुलिस ने उस पर निगरानी रखनी शुरू कर दी।

1 अक्तूबर को पुलिस ने सोनू को खोड़ा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में सोनू ने बताया कि मनोज उसका दोस्त है और रिश्ते में भाई भी लगता है।
सोनू अक्सर मनोज के घर जाता था।

पत्नी से मजाक करने पर मनोज ने एक दिन उसे डांट दिया था। उसने मनोज को सबक सिखाने की योजना बनाई। फिर मनोज के नाम से सिमकार्ड लेकर 23 सितंबर की सुबह शराब के नशे में पुलिस मुख्यालय उड़ाने की धमकी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed