फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend kills his friend in minor dispute

पत्नी से दूर रहने को कहा तो दोस्त ने ले ली जान

Mon, 24 Mar 2014 05:37 PM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
Friend kills his friend in minor dispute

दिल्ली पुलिस ने मंगोलपुरी इलाके में दोस्त की हत्या के आरोप में संदीप (28) को फर्रूखाबाद (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोस्त ने आरोपी को अपनी पत्नी से मिलने से मना कर दिया था, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


आरोपी ने गला रेतने के बाद शव को जलाने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार मूल रूप से बदायूं का रहने वाला 22 वर्षीय रिजवान मंगोलपुरी के आई ब्लॉक में रहता था और पास की एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन


वहां उसकी दोस्ती मूल रूप से फर्रूखाबाद निवासी संदीप से हो गई। वह रिजवान के पड़ोस में ही रहता था। दोस्ती होने के बाद संदीप रिजवान के घर आने लगा।

दोस्त ने घर आने से किया था मना

Friend kills his friend in minor dispute

बताया गया है कि इस दौरान संदीप की रिजवान की पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं। पता चलने पर रिजवान ने संदीप को अपने घर आने से मना कर दिया।

हालांकि कुछ दिन बाद दोनों में समझौता भी हो गया। 19 मार्च की रात पुलिस को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। घटनास्थल से पुलिस को रिजवान की अधजली लाश मिली।

उसके गले को रेता गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान रिजवान और संदीप के झगड़े की बात पता चली। घटना के बाद से संदीप भी अपने घर से गायब था। पुलिस की एक टीम को फर्रूखाबाद भेजा, जहां से संदीप को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed