फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with youth depositing money in bank

रुपये जमा करवाने गए युवक से 50 हजार की ठगी

Mon, 05 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Jun 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
fraud with youth depositing money in bank
FRAUD

नार्थ रोहिणी इलाके में बैंक में रुपये जमा करवाने गए युवक को दो बदमाशों ने ठग लिया। बदमाशों ने कागज के बंडल में नोट दिखाकर युवक को लालच दिया और उससे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।   

विज्ञापन

      
पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी पार्क नांगलोई में रहने वाले दीपक शर्मा (22) निजी कंपनी में कार्यरत है। गत शनिवार सुबह दीपक अपने मालिक अभिषेक के कहने पर पचास हजार रुपये बैंक में जमा करवाने गया। वह रोहिणी सेक्टर-8 स्थित आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा। बैंक में भीड़ अधिक होने से दीपक कुर्सी पर बैठ गया। इसी बीच उसके पास दो युवक पहुंचे और उससे बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि वे दो लाख रुपये चुराकर लाए हैं। 
विज्ञापन


बैंक में उनका अकाउंट नहीं है। आरोपियों ने उसे रुमाल का एक बंडल दिखाया। जिसके ऊपर में दो हजार का नोट दिख रहे थे। आरोपियों ने उसे बंडल रखने के लिए कहा और कुछ रुपये मांगे। बंडल देखकर पीड़ित को लालच आ गया और उसने 50 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए और बंडल ले लिया। रुपये लेने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बैंक से बाहर निकलकर बंडल को खोला। उसने ऊपर में सिर्फ दो हजार के नोट थे, बाकी कागज का कतरन था। पीड़ित को ठगी का एहसास हो गया। उसने पुलिस को फोन कर लूटे जाने शिकायत की। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed