500 की गड्डी दिखाकर महिला को ठगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल ठग ऐसे-ऐसे तरीके अपना रहे हैं ठगी के कि कोई भी उनके धोखे में आ जाए और वो भी इतनी सफाई से कि आपको खबर भी नहीं होगी कि आप ठगे जा चुके हैं और जब तक यह बात समझ में आएगी तब तक तो बहुत देर हो चुकी होगी।
ऐसा ही ठगी का एक मामला फरीदाबाद में सामने आया। यहां बीके चौक के पास दिनदहाड़े दो ठगों ने एक महिला को कपड़े में लिपटी 500 रुपये की गड्डी देकर उससे सोने के कुंडल व गले का लॉकेट उतरवा लिए। महिला को अपने गहने उतारते वक्त बिल्कुल भी पता न चला कि वो ठगी जा रही और उसके हाथ में कागज के टुकड़ों के सिवा कुछ न आएगा।
विधवा पेंशन लेने जा रही थी महिला
फरीदाबाद में बीके चौक के पास दिनदहाड़े दो ठगों ने एक महिला को कपड़े में लिपटी 500 रुपये की गड्डी देकर उससे सोने के कुंडल व गले का लॉकेट उतरवा लिए। कृष्णा देवी(39) एनएच-4 की आदर्श कॉलोनी में रहती हैं। वह बड़खल के पास स्थित एक कंपनी में काम करती है।
शनिवार दिन में 3:30 बजे वह नगर निगम मुख्यालय में अपनी विधवा पेंशन लेने के लिए आई थी। दोपहर में वह पैदल बीके चौक से केएल मेहता कॉलेज की ओर जाने लगी।
कृष्णा देवी ने बताया कि इस दौरान उनके पास एक युवक आया और दिल्ली के नांगलोई जाने की बात कह कर किराये के लिए रुपये मांगने लगा। महिला के मना करने पर युवक अपने हाथ में एक पॉलीथिन लेकर आया। उसने पॉलीथिन से नीले कपड़े में लिपटी एक गड्डी दिखाई।
बाहर से 500 की गड्डी और अंदर से कागज के टुकड़े
जब युवक ने ऊपर से थोड़ा सा कपड़ा फाड़ कर कृष्णा देवी को दिखाया तो उसमें 500
का नोट दिखा। युवक ने कहा कि इसमें 500 रुपये की पूरी गड्डी है। यह गड्डी
लेकर अपने कुंडल व गले का लॉकेट दे दो।
थोड़ी देर यहीं रुको बाद में आकर यह
गड्डी आधी-आधी बांट लेंगे। कृष्णा देवी ने सोने के कुंडल व गले में काले
धागे में पड़ा सोने का लॉकेट युवक को दे दिया, जिसके बाद दोनों ठग फरार हो
गए।
45 मिनट तक इंतजार करने के बाद जब युवक नहीं लौटा तो उसने गड्डी खोल कर
देखी। गड्डी में सबसे ऊपर केवल एक 50 रुपये का नोट था, नीचे कागज व गत्ते
लगे थे। सूचना मिलने पर तीन नंबर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की
जांच की।