फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud on the name of policy in noida eight arrested

पॉलिसी के नाम 20 करोड़ की ठगी,  8 धरे

Sun, 31 Jul 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 31 Jul 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of policy in noida eight arrested

एसटीएफ ने पॉलिसी के नाम पर करीब 20 करोड़ की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपियों को एसटीएफ की टीम लखनऊ लेकर जा चुकी है।

विज्ञापन


गिरोह के सदस्य पॉलिसी टूट जाने पर लोगों को लुभावने ऑफर दिखाकर उनसे ठगी करते थे। इसके लिए उन्होंने कंपनी भी बना रखी थी। एसटीएफ एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह के मुताबिक एचडीएफसी बैंक की तरफ से लखनऊ के थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


जिसमें कुछ लोगों पर पॉलिसी के नाम पर ठगी करने की बात कही गई थी। मामले की जांच के दौरान नोएडा एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात नोएडा के लेबर चौक, दिल्ली के करोलबाग और एटा में छापेमारी कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसटीएफ ने इटावा से आजमी हसन, मो. आकिब, आमिर एवं करोल बाग से मो. शहवाज उर्फ मोनू , उरूज अनवर, रूपेश व जयवीर पाल सेमत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

फर्जी दस्तावेज बरामद
इनकी कंपनी रोडरस कार ब्रेक डाउन सर्र्विस नाम से थी। इटावा, नोएडा और दिल्ली में कंपनी के ब्रांच ऑफिस थे। एसटीएफ टीम की जांच में ये बात निकल कर आमने आई है कि पकड़े आरोपी अब तक पॉलिसी के नाम पर करीब 20 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं।

आरोपियों के बैंक खाते और उनके ठगे गए लोगों के बारे में एसटीएफ जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक फ्रॉड करने वाले ये लोग फर्जी तरीके से ऐसे लोगों को निशाना बनाया करते थे।

जिन लोगों की पॉलिसी टूट जाया करती थी। फिलहाल अभी आधा दर्जन ज्यादा बैंक खातों की जानकारी मिली है। उनकी जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मामले में कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया गया था। 


पकड़े गए आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज, लोगों के डाटा , बैंक अकाउंट डिटेल के अलावा कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा 8 मोबाइल फोन , एक लैपटॉप, 18 वाकी टॉकी और 9 हजार रुपये नगदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed