फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud of rupees 25,500 with a couple in india

सावधान! फेसबुक पर चैटिंग करना पड़ा महंगा, लग गया 25,500 रुपयों का चूना

Tue, 10 Apr 2018 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 10 Apr 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
fraud of rupees 25,500 with a couple in india
fraud

एनसीआर में सक्रिय विदेशी गिरोह ने एक बार फिर फेसबुक पर दोस्ती कर पश्चिम बंगाल के व्यापारी की पत्नी को ठगी का शिकार बनाया है।

विज्ञापन


आरोपी विदेशी महिला फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद लंदन से गिफ्ट में आईफोन, गोल्ड चेन, दस हजार पाउंड भेजने का झांसा देकर एयरपोर्ट क्लीयरेंस के नाम पर 25,500 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


महिला से पैसे नोएडा के बैंक अकाउंट में जमा कराए गए हैं। पीड़ित दंपती ने ऑनलाइन शिकायत पर नोएडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मूलरूप से मऊ निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि वह वेस्ट बंगाल में कारोबार करते हैं। कुछ माह पूर्व उनकी पत्नी रीना की फेसबुक पर डेजी ग्रेस नाम की महिला से दोस्ती हुई। कुछ दिन चैटिंग करने के बाद उसने रीना का मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अक्सर बात करती और भारत घूमने में दिलचस्पी दिखाती। पिछले महीने उसने कॉल कर कहा कि वह रीना को गिफ्ट भेज रही है। रीना ने मना किया लेकिन वह नहीं मानी।

 

डेजी ग्रेस ने कहा कि गिफ्ट में आईफोन और सोने की चेन के साथ दस हजार पाउंड भी भेज रही है। रीना ने पूछा कि वह पाउंड क्यों भेज रही है।
 

इस पर डेजी ग्रेस ने कहा कि वह कुछ दिन बाद भारत घूमने आएगी और वह नहीं चाहती कि उसके वहां आने पर रीना को आर्थिक रूप से कोई परेशानी उठानी पड़े।

देश के कोने-कोने में है गिरोह के पीड़ित

ये पहला मामला नहीं है कि जब विदेशी गिरोह ने किसी महिला को फेसबुक पर ठगी का शिकार बनाया है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा में ही एक इंजीनियर और एक शिक्षिका से ठगी का मामला सामने आ चुका है।

 

एसटीएफ के एएसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि यह गिरोह कामकाजी महिलाओं को अपना शिकार बनाकर ठगी करता है। देश कई शहरों में इस गिरोह के पीड़ित है।

 

हाल ही में गाजियाबाद पुलिस व एसटीएफ ने ऐसे ही मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तार किया था। इस गिरोह में कुछ अफ्रीकी के अलावा भारत के भी आरोपी शामिल हैं। इनके फेसबुक पेज और फोटो फर्जी होते हैं।  

 

एक बार ठगी के बाद फिर की कॉल
दंपती ने फोन पर बताया कि इसके बाद उनके पास एक अन्य नंबर से कॉल आई और उसने कहा कि वह कस्टम विभाग एयरपोर्ट से बोल रहे हैं। उनका एक पार्सल यहां आया है।

 

एयरपोर्ट क्लीयरेंस के 25,500 रुपये जमा कराने के बाद ही पार्सल उनके पते पर भेजा जाएगा। इसके बाद रीना ने उसके बताये खाते में रुपये डलवा दिए।

 

इसके बाद फिर से कॉल आई और रुपये की मांग की गई लेकिन उसने ठगी का एहसास होने पर मना कर दिया। इसके बाद से डेजी ग्रेस के नंबर स्विच ऑफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed