{"_id":"829a1d7f4cde7eec57ecf21578554b87","slug":"fraud-of-80-thousand-by-stealing-credit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड चुराकर लगाया 80 हजार का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रेडिट कार्ड चुराकर लगाया 80 हजार का चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 14 Jul 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में एक इंजीनियर से हजारों रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।
विज्ञापन
इंजीनियर की कार से पहले क्रेडिट कार्ड समेत नगदी चुराई गई। फिर 70 हजार की खरीदारी कर ली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-23ए में रहने वाले इंजीनियर प्रदीप कुमार एयरफोर्स के स्वीमिंग पूल में स्वीमिंग करते हैं। नौ जुलाई को किसी ने चेंजिग रूम में उनके कपड़ों से गाड़ी की चाबी चुराकर गाड़ी में रखा पर्स चुरा लिया।
पुलिस के अनुसार चोर ने पर्स में रखे सात हजार नगदी के साथ ही क्रेडिट कार्ड चुरा लिया। उसी दिन उसने क्रेडिट कार्ड से दो मोबाइल फोन खरीदते हुए 70 हजार 999 रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन
इंजीनियर को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल कुलदीप के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में चोर की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन