फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud in the name of job

इंजीनियरों को ठगने वाले कंपनी मालिक का खुलासा

Mon, 17 Feb 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 17 Feb 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
fraud in the name of job

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी के मालिक पर सॉफ्टवेयर इंजीनियरों से नौकरी देने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-58 पुलिस में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-63 में टीओएस टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी है जिसके मालिक संदीप ठाकुर हैं।

आरोप है कि कंपनी मालिक इंटरनेट के माध्यम से बीटेक पास लड़कों को नौकरी के लिए बुलाता है। इसके बाद उनका इंटरव्यू लेता है।

यह भी पढ़ें: बदमाश लूटते रहे, पुलिस लड़ती रही


इंटरव्यू के बाद उनको नौकरी का ऑफर लेटर देता है। इसके एवज में सिक्योरिटी के रूप में 40 से 50 हजार रुपये लेता है। इसके बाद न तो नौकरी देता है और न ही पैसे वापस करता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों कंपनी मालिक के खिलाफ आरटी-327 खोड़ा कालोनी निवासी अल्तमस देशमुख पुत्र हनीश और उनके साथियों, पंकज कुमार और प्रकृति ने कोतवाली सेक्टर-58 में शिकायत की है कि कंपनी मालिक संदीप ने नौकरी के नाम पर उनसे कुल 90 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद न तो उन्हें नौकरी दी और न ही पैसे वापस किए। कंपनी मालिक से जब रुपये मांगते हैं तो वो उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed