फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud gang with fake doller busted in delhi

नकली डॉलर देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
fraud gang with fake doller busted in delhi

शाहदरा जिला पुलिस ने नकली डॉलर देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली डॉलर देकर लोगों से भारतीय रुपये ले लेते थे और उसके बाद गायब हो जाते थे।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से दो लाख तीन हजार रुपये, 11 अमेरिकन डॉलर और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। शाहदरा जिला डीसीपी नुपूर प्रसाद ने बताया कि गांव बदरपुर, जिला लोनी गाजियाबाद यूपी निवासी वसीम अल्वी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह 10 फरवरी को सराय काले खां किसी काम से गया था।
विज्ञापन


वहां बस स्टेंड पर उसे राजू नाम का व्यक्ति मिला। राजू ने उससे कहा कि वह किसी का इलाज कराने आया है और उसके पास 20 डॉलर है। उसने वसीम से कमीशन पर डॉलर बदलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम ने वह डॉलर बदलवा दिए। डॉलर असली थे, इस कारण वसीम को विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपी राजू ने वसीम से 20 डॉलर के 1134 नोटों को बदलने के लिए कहा। कमीशन के लालच में वसीम डॉलर बदलवाने को तैयार हो गया।

वसीम आरोपी से 21 मार्च को श्मशान घाट, पुश्ता रोड गीता कॉलोनी में मिला। यहां पर राजू ने उसे डॉलर दिए और बदले में एक लाख 90 हजार रुपये ले लिए। पैसे लेकर राजू मौके से चला गया।

जब वसीम ने डॉलर के बंडल को खोकर देखा तो साबुन की बट्टी पर एक डॉलर लिपटा हुआ था। वसीम ने इसकी शिकायत गीता कॉलोनी थाना पुलिस को दी। ठगी का मामला दर्जकर गीता कॉलोनी थानाध्यक्ष पवन कुमार की टीम ने तफ्तीश शुरू की और 28 मार्च को दो आरोपी मो. फजलू (42)और अब्दुल रहमान(21) को गिरफ्तार कर लिया।


दोनों बांग्लादेश केरहने वाले हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस केपास अभी तक छह शिकायतकर्ता आ चुके हैं। आरोपियों ने इनसे करीब पांच लाख रुपये की ठगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed