फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud case dri 150 crore

दुबई से आयात कर बाजार में पहुंचाया 150 करोड़ का सोना. डीआरआई ने पकड़ी गड़बड़ी

Tue, 20 Dec 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
fraud case dri 150 crore
gold

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नोएडा में आभूषण बनाने वाली एक कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर 150 करोड़ रुपये का कथित फर्जीवाड़ा उजागर करने का दावा किया है। आरोप है कि उसने नोटबंदी के बाद से दुबई से आयातित सोने को भारतीय बाजारों में पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


राजस्व खुफिया निदेशालय ने एक बयान में कहा है कि घरेलू बाजारों में पहुंचाए गए सीमा शुल्क मुक्त सोने की कीमत 150 करोड़ रुपये है। आशंका है कि सरगना ने बैंक और अन्य एजेंसियों में बॉन्ड के तौर पर आभूषण बनाने के लिए रखे सोने की छड़ों को भी बाजारों में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके घर व व्यावसायिक ठिकानों पर छापे के दौरान करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के 40 किलो सोना जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

fraud case dri 150 crore
डेमो - फोटो : डेमो

बयान में कहा गया है कि नोएडा स्पेशल इकोनोमिक जोन स्थित इस इकाई द्वारा घोटाले का मकसद दुबई से तस्करी कर लाए गए उच्च शुद्धता के सोने को बाजारों में पहुंचाकर 10 फीसदी सीमा शुल्क देने से बचना था।

एजेंसी ने दिल्ली के कार्गो टर्मिनल में कंपनी के कनसाइनमेंट को रोक कर पूछताछ की तो बताया गया कि यह 22 कैरेट के स्वर्ण आभूषण हैं, जिन्हें नोएडा स्पेशल इकोनोमिक जोन से निर्यात किया जाना है।

गहन जांच के बाद कनसाइनमेंट में ज्यादातर तांबे की चीन पायी गई और उसमें कोई सोना नहीं था। वहीं नोएडा स्पेशल इकोनोमिक जोन स्थित फैक्ट्री से दुबई भेजने के लिए तैयार दूसरे कनसाइनमेंट को रोक दिया गया।

35 किलो सोने के आभूषण में  85 से 90 फीसदी तांबा

fraud case dri 150 crore
gold coins

फैक्ट्री मालिक द्वारा बताए गए कुल 35 किलो सोने के आभूषण में  85 से 90 फीसदी तांबा और मिश्रित सस्ते धातु थे। जबकि वास्तविक आयातित उच्च शुद्धता वाले सोने को स्थानीय बाजारों में बेच दिया गया।

एजेंसी के अधिकारी आयातित सोने को बरामद करने के लिए डीलरों और खरीदारों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय के एक अफसर के मुताबिक, खुफिया रिपोर्ट के आधार पर राजस्व खुफिया विभाग ने पूरे देश में छापेमारी की और सोना जब्त किया है।

छापेमारी जारी है ऐसे में किसी एक व्यक्ति के खिलाफ बोलना उचित नहीं है। डीआरआई ने पहले भी छापेमारी की है, लेकिन नोटबंदी के बाद फर्जीवाड़े की गतिविधियों को देखते हुए इस बार खुफिया एजेंसियां अधिक सतर्कता बरत रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed