फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud by exchanging atm card in gurugram crime news

एटीएम कार्ड बदलकर 43 हजार रुपये खाते से निकाले

Tue, 18 Apr 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 18 Apr 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
 fraud by exchanging atm card in gurugram crime news
fraud
एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 43 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। साइबर सेल की जांच में पुष्टि होने पर थाना शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव नाहरपुर रूपा निवासी वंशराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया में है। पिछले वर्ष 21 सितंबर को ओल्ड रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गया था। पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान दो युवक बूथ के अंदर आए। आरोपियों ने मदद करने के नाम पर कार्ड बदल दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि कुछ देर बाद खाते से 43,120 रुपये निकालने की सूचना मिली। शिकायत को साइबर सेल को भेज दिया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर पुलिस में सोमवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि एटीएम बूथ पर बैंक की ओर से गार्ड तैनात है, लेकिन पीड़ित का कहना है कि वारदात के समय गार्ड कहीं चला गया था। पुलिस बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच कर रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed