{"_id":"587f99e14f1c1b665ff0064e","slug":"fraud-bank-officer-withdrawn-twenty-thousand-rupee-from-bak-account-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैंक अधिकारी ने खाते से निकाले 26000 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी बैंक अधिकारी ने खाते से निकाले 26000 रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 20 Jan 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
बैंक अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी बैंक अधिकारी बन साइबर ठग ने कैब चालक केखाते से 26,600 रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात ये है कि फर्जी बैंक अधिकारी ने कैब चालक से ये धोखाधड़ी उसकी एटीएम संबंधी एक शिकायत को आधार बनाकर की गई।
विज्ञापन
मतलब साइबर ठग को पीड़ित द्वारा पूर्व में बैंक में दर्ज कराई गई शिकायत की पूरी जानकारी थी। पीड़ित कैब चालक ने मामले में थाना सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
खाते से रुपये निकलने की ये वारदात सदरपुर निवासी अजय कुमार केसाथ हुई है। वह एक निजी कंपनी में काम कैब चलाता है। एक जनवरी को उन्होंने वैष्णो देवी में एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एटीएम से रुपये तो नहीं निकले, लेकिन उनकेखाते से दो बार में चार हजार रुपये कटने का एसएमएस आ गया। अजय ने चार जनवरी को बैंक में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। बैंक द्वारा उसे बताया गया था कि जल्द उसके खाते में चार हजार रुपये आ जाएंगे।
बुधवार शाम अजय केमोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उसकी बैंक का वरिष्ठ प्रबंधक बताया। उसने अजय द्वारा बैंक में दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए उससे कहा कि चार हजार रुपये उसके खाते में वापस किए जा रहे हैं।
इस बहाने साइबर ठग ने अजय के डेबिट कार्ड का ब्यौरा लेकर उसकेखाते से 26,600 रुपये निकाल लिए। आशंका जताई जा रही है कि मामले में बैंक के किसी कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है।