{"_id":"56f53dda4f1c1bf16df14d84","slug":"fourtuner-crushed-six-in-noida-kid-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्च्यूनर गाड़ी ने 6 को कुचला, बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्च्यूनर गाड़ी ने 6 को कुचला, बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-41 पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार रात रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही फार्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे के समय फुटपाथ पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रही पूरी फैमिली समेत 6 लोग गाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इस हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि बच्चे की मां और मामा की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय घटना स्थल के आसपास मौजूद पब्लिक गाड़ी चला रहे आरोपी को मौके से दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
इलाहाबाद के अरूण मिश्रा(32) फेज-2 स्थित नंगला चरणदास गांव में फैमिली के साथ रहते हैं और फेज-2 की एक एक्सपोर्ट कंपनी में जॉब करते हैं। बृहस्पतिवार को होली के मौके पर वह फैमिली के साथ सेक्टर-41 साईं मंदिर में दर्शन करने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
मंदिर में दर्शन करने के बाद रात करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी ममता(28), साला अमरेश(24),बेटा अंकित(10) और अमित(10) के साथ सेक्टर-41 पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे।
रिश्तेदार रमेश के अनुसार तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ रही फार्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई। जिससे फार्च्यूनर की चपेट में आने से अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ममता और अमरेश गंभीर रूप से घायल हुए है। इस हादसे में अरूण, अमित और एक अन्य यात्री अजय वर्मा को भी चोटें आईं हैं।
सेक्टर-41 के प्राइवेट हॉस्पिटल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद पब्लिक ने फार्च्यूनर चला रहे सेक्टर-47 के दिवम कपूर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार दिवम कपूर बीटेक करने के बाद दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ वेबसाइट डिजाइन करने का काम रहा है। दिवम ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली से घर लौट रहा था।
सेक्टर-41 पेट्रोल पंप के पास दूसरी साइड से एक बाइक अचानक गाड़ी के सामने आ गई थी। मेडिकल जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ कि दिवम नशे में थे या नहीं। उनके ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।