फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four people rapes a girl in ghaziabad

गंगनहर किनारे खेत में किशोरी से गैंगरेप

Fri, 27 Jun 2014 09:20 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
Four people rapes a girl in ghaziabad

गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को गंगनहर किनारे खेत में एक मंदबुद्धि किशोरी से गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता परिजनों को बेहोशी हालत में खेत में पड़ी मिली।

विज्ञापन


हालांकि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष ने पुलिस से घटना की शिकायत नहीं की थी।

नगर की कालोनी में व्यक्ति परिवार समेत रहता है। परिवार में तीन लड़के और दो लड़की हैं। बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह 11:30 कालोनी के दो युवक उक्त परिवार की एक किशोरी को घर से यह कहकर ले गए थे कि उसके पिता बुला रहे हैं। बीच रास्ते में उन्हें दो युवक और मिले।

विज्ञापन

किशोरी की हालत पैरों तले खिसकी जमीन

Four people rapes a girl in ghaziabad

चारों युवक किशोरी को गंगनहर किनारे एक खेत में ले गए। वहां उन्होंने बारी-बारी से किशोरी से रेप किया। आरोपी बेहोशी की हालत में किशोरी को छोड़कर फरार हो गये। जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की।

परिजन तलाश करते हुए शाम चार बजे नहर पर पहुंचे तो उन्हें किशोरी रोती हुई मिली। किशोरी के कपडे़ अस्त व्यस्त और लहूलुहान देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। हालांकि आरोपी पक्ष की ओर से समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं, इसी के चलते पीड़ित पक्ष ने पुलिस से घटना की शिकायत नहीं की है। एसओ आरपी शर्मा ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर वह कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed