फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के चरित्र पर था शक, इसलिए चार महीने की गर्भवती की गला दबाकर कर दी हत्या 

Mon, 24 Jul 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Jul 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
Four months pregnant woman killed, husband suspects murder
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार रात एक गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर से मिला है। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान पाए गए। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस को पति पर हत्या करने का शक है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Four months pregnant woman killed, husband suspects murder
wife murder in jahangirpuri - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त सिमरन (21) के रूप में हुई है। वह पति आशुपाल के साथ भलस्वा गांव में किराए के मकान पर रहती थी। डेढ़ माह पहले ही अपने चचेरे भाई के यहां दंपति ने किराये का मकान लिया था। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस को सिमरन के भाई गौरव ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिमरन बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ी थी। उसकी गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में गौरव ने पुलिस को बताया कि वह इसी इलाके की रामगढ़ कालोनी में मामा-मामी के साथ रहता है।

Four months pregnant woman killed, husband suspects murder
wife murder in jahangirpuri - फोटो : अमर उजाला

शनिवार रात फोन करने पर उसकी बहन ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह बहन के घर पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसका जीजा दरवाजा बंद कर बाहर निकल रहा था। आशुपाल दूध लाने की बात कहकर उसे साथ ले गया। लेकिन बाजार में आशुपाल ने कहा कि सिमरन की तबीयत खराब है। उसने बाद में आकर मिलने को कहा। इससे गौरव को शक हुआ और दोबारा बहन के पास फोन मिलाया, फोन नहीं उठा तो वह फिर बहन के घर पहुंचा। कमरे में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। उसने अपनी बहन को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ पाया, जबकि आशुपाल वहां पर नहीं था। पुलिस ने गौरव के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का शक आशुपाल पर है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four months pregnant woman killed, husband suspects murder
wife murder in jahangirpuri - फोटो : अमर उजाला

आरोपी को पत्नी के चरित्र पर था शक 
परिवार वालों से पूछताछ में आरोप लगाया कि आशुपाल को सिमरन के चरित्र पर शक था। आशुपाल बेरोजगार था और नशे का आदी था। सिमरन ब्यूटी पार्लर में काम कर परिवार की देखभाल करती थी। उसे सिमरन का ब्यूटी पार्लर में काम करना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर अकसर दंपति के बीच विवाद होता था। झगड़े की वजह से ही सिमरन ने अपनी एक साल की बेटी को पानीपत में रहने वाली अपनी बहन के पास छोड़ दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed