फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑडी की टक्कर से 20 फुट हवा में उछला युवक, डिवाइडर की ग्रिल का लोहा पेट के आर-पार

Mon, 24 Jul 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Jul 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
audi hits man and he falls on divider iron grill which goes out of his stomach , death in delhi
audi hits man - फोटो : अमर उजाला

आईटीओ स्थित प्रेस एरिया में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक 20 फुट हवा में उछलकर डिवाइडर पर लगी ग्रिल पर गिरा, जिससे ग्रिल उसके पेट के आर-पार हो गई।

audi hits man and he falls on divider iron grill which goes out of his stomach , death in delhi
audi hits man - फोटो : अमर उजाला

​युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आईपी इस्टेट थाना पुलिस मौके से फरार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मनोज यादव (25) बिहार के सुपौल का रहने वाला था। वह गुलाब भवन के सामने जूस की दुकान पर काम करता था।

audi hits man and he falls on divider iron grill which goes out of his stomach , death in delhi
audi hits man - फोटो : अमर उजाला

घटना के वक्त रात 12:15 बजे वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दिल्ली गेट की ओर से आ रही ऑडी कार ने मनोज को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर मनोज हवा में उछल गया और सीधे डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल पर जा गिरा। लोहा उसके पेट के आर-पार हो गया। जूस दुकान के मालिक गांधी नगर निवासी भोलानाथ ने उसकी पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
audi hits man and he falls on divider iron grill which goes out of his stomach , death in delhi
- फोटो : Audi India (सांकेत‌िक च‌ित्र)

भोलानाथ ने बताया कि मनोज डिवाइडर पर सोए अपने दोस्त के लिए खाना लेकर जा रहा था। हादसे के समय कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि मृतक की चप्पल घटनास्थल से काफी दूर जाकर मिली।

विज्ञापन
audi hits man and he falls on divider iron grill which goes out of his stomach , death in delhi
- फोटो : Demo pic

आसपास कार के टूटे पार्ट्स बिखरे थे। अब तक की जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की कार दिखी है, लेकिन कार के नंबर का पता नहीं चल पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed