फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four arrested in loot case in delhi

लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले चार दबोचे

Thu, 19 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
four arrested in loot case in delhi

उत्तर-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने लूट की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सूचना देने व लूटपाट करने वाले कुल सात लोगों को गिरोह बना हुआ है। दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एक साथी कुछ दिन पहले की जेल चला गया था। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से चार लाख 20 हजार रुपये, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुम्बेरे के अनुसार शाहबाद डेयरी में स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करने वाले मो. मुर्तजा ने 14 जनवरी को शिकायत दी थी कि जब वह सदर बाजार से सात लाख रुपये की पेमेंट लेकर जा रहा था तो हरियाणा मैत्री भवन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सात लाख रुपयों से भरा उसका बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीबाग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आरोपियों को पकडने के लिए जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर बलिहार सिंह, एसआई विकास व विजेन्द्र की टीम को लगाया गया।

तफ्तीश केबाद पुलिस टीम ने चार आरोपी सिरोही, राजस्थान निवासी नवीन उर्फ नाथा(23), गांव विजयगढ़ी, तहसील सेहशवान जिला बंदायू यूपी निवासी दिलीप शर्मा(22), गांव रुस्तमपुर कुर्कावली जिला संभल यूपी निवासी अमित कुमार (26) और रोहिणी, दिल्ली निवासी रवि गुप्ता उर्फहैप्पी (31) को गिरफ्तार कर लिया।

नवीन एक सिंदूर बनाने वाली कंपनी में काम करता था और वह पेमेंट लेने-देने के लिए सदर बाजार बैठता था। मेटल कंपनी में काम करने वाल भरत भी सदर बाजार में बैठता है। इन लोगों ने लूटपाट की साजिश रची कि अगर वह लूटपाट करेंगे तो कोई व्यवसायी इसकी शिकायत नहीं करेगा। भरत ने ये बात अमित को बताई।

अमित भी उसी फैक्टरी में काम करता था जिसकेपैसे लुटे थे। अमित ने ये बात जिम ट्रेनर दिलीप को बताई। दिलीप ने आगे सूचना शाहबाद डेयरी केघोषित बदमाश रोहित को बताई। नवीन, भरत, अमित और दिलीप सूचना देते थे जबकि रोहित अपने दो साथियों रवि व प्रकाश के साथ हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।


रोहित कुछ दिन पहले ही जेल चला गया था। आरोपियों ने बताया कि इन्होंने नबी करीम इलाके में 27.40 लाख, सरायरोहिल्ला फ्लाईओवर केपास 25 लाख और पहाडग़ंज इलाके में  10.10 लाख रुपये की लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed