{"_id":"5842fd924f1c1b0f1ede8e79","slug":"fortuner-car-hit-to-the-bicycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्च्यूनर कार ने साइकिल सवार भाइयों को उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्च्यूनर कार ने साइकिल सवार भाइयों को उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
सार
गंभीर हालत में दोनों अस्पताल में भर्ती
सेक्टर-37 में हुई घटना, लोगों ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-37 यू टर्न पर एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने साइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कई फीट तक उछल गए। गंभीर हालत में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां स्थिति नाजुक होने के कारण दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। लोगों ने कार चालक को मौके से ही पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक ,बदायूं (उप्र) निवासी आकाश और अमित दोनों भाई है और बरौला में रहते हैं। आकाश सदरपुर गांव स्थित एक क्लीनिक पर लैब टेक्नीशियन है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह अमित साइकिल से भाई आकाश को छोड़ने के लिए सदरपुर जा रहा था। जब वह सेक्टर-37 यू टर्न के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल पर सवार दोनों भाई कई फीट तक उछले और सड़क पर जाकर गिरे।
विज्ञापन
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित भाई नीतिश की ओर से कोतवाली 39 में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।