फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fortuner car crushed two years innocent child

दर्दनाक : दो साल के मासूम पर चढ़ाई फॉर्च्यूनर कार, बच्चे की मौके पर ही मौत

Thu, 04 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fortuner car crushed two years innocent child
हादसे में गई बच्चे की जान - फोटो : अमर उजाला

बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में बुधवार दोपहर फॉर्च्यूनर कार ने दो साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। नाराज परिजनों ने अमन विहार थाने का घेराव किया।

उनका कहना था कि हादसे के समय कार मालिक का बेटा गाड़ी चला रहा था लेकिन, मालिक भतीजे रिजुल गुप्ता के कार चलाने की बात कर रहा है। पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Fortuner car crushed two years innocent child
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला

अमन विहार थाना पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के रहना वाला दीपक अपने परिवार के साथ इंद्रा एंक्लेव, अमन विहार में रहता था। 

इसके परिवार में पिता शिवकुमार (27), मां मुन्नी देवी (23) और पांच दिन का एक छोटा भाई है। शिवकुमार की इलाके में पान की दुकान है। दुकान के सामने अभिनंदन वाटिका है। 

अक्सर दीपक वाटिका के गार्ड के साथ खेलने वहां चला जाता था। बुधवार दोपहर को वह वाटिका के गेट के पास खेल रहा था। इस बीच वाटिका के मालिक की एसयूवी कार ने दीपक को कुचल दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव

Fortuner car crushed two years innocent child
कार - फोटो : अमर उजाला

लोगों का आरोप है कि गाड़ी से उतारकर वाटिका मालिक के बेटे को पुलिस हवाले किया था लेकिन बाद में लोगों को पता चला कि मालिक ने पुलिस को बताया है कि कार उसका बेटा नहीं भतीजा रिजुल चला रहा था। 

इस बात का पता चलते ही परिजन भड़क गए। लोगों ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अमन विहार थाना पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed