फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former international boxer killed in greater noida

पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर की गोली मारकर हत्या, फ्लैट में मिला शव 

Sat, 13 Jan 2018 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 13 Jan 2018 10:48 AM IST
सार

पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर की गोली मारकर हत्या, फ्लैट में मिला शव 

विज्ञापन
former international boxer killed in greater noida
jitendra man - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एवीजे हाइट्स सोसायटी में पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जितेंद्र का शव उनके फ्लैट में शुक्रवार दोपहर पड़ा मिला, उनके शरीर में गोलियां लगने के चार निशान थे।

विज्ञापन


10 जनवरी की सुबह के बाद उन्हें सोसायटी में नहीं देखा गया था। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दिल्ली के अलीपुर निवासी जितेंद्र मान (27) जीटा-1 सेक्टर स्थित एवीजे हाइट्स सोसायटी की छठी मंजिल स्थित फ्लैट में रह रहे थे।
विज्ञापन


जितेंद्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूनियर व सीनियर वर्ग में रूस, क्यूबा, फ्रांस व उजबेकिस्तान में मेडल जीत चुके थे। बताया गया है कि वह एयरफोर्स में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी पर रहने के कारण अल्फा-1 कॉमर्शियल बेल्ट स्थित जिम में प्रशिक्षण दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ताल के बाद बताया कि सोसायटी के लोगों ने 10 जनवरी की सुबह जितेंद्र को देखा था। जिम संचालक नितिन ने पुलिस को जानकारी दी कि 11 जनवरी वह जिम नहीं पहुंचे थे।

इसके चलते नितिन ने जितेंद्र को कॉल की, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। कई बार कॉल करने के बावजूद जब उनका मोबाइल ऑन नहीं हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी उनके चचेरे भाई प्रीतम को दी।

प्रीतम शुक्रवार दोपहर सोसायटी पहुंच गया। उसने देखा कि फ्लैट पर ताला लगा था। फ्लैट की एक चाबी प्रीतम के पास भी रहती थी। प्रीतम ने चाबी से ताला खोला तो वारदात की जानकारी हुई। जितेंद्र का शव बेड पर पड़ा हुआ था। जितेंद्र उल्टा था।


उसकी पीठ पर तीन और सिर पर एक गोली लगने का निशान था। पास में ही शराब की खुली हुई बोतल, कोल्ड ड्रिंक व गिलास भी रखा था। शव की हालत देखकर लग रहा था कि वारदात से पूर्व वहां हाथापाई और जोर जबरदस्ती हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed