विदेशी कॉलगर्ल चला रही थीं हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट
साइबर सिटी में हाईप्रोफाइल विदेशी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। देररात पुलिस ने साउथ सिटी फेज एक में छापेमारी करते हुए तीन विदेशी कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया।
छापेमारी की सूचना मिलने पर रेस्ट हाउस संचालक समेत दलाल मौके से फरार हो गया। इस मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस रेस्ट हाउस संचालक समेत अन्य युवक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
एक दिन के भीतर साइबर सिटी में सेक्स रैकेट पकड़े जाने का ये दूसरा मामला है। रविवार को भी पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।
18 से 20 साल की हैं लड़कियां
गुड़गांव के सेक्टर-40 थाना पुलिस को देररात सूचना मिली कि साउथ सिटी फेज एक में चल रहे एक रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है।
गुप्त सूचना के बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस की टीम ने रेस्ट हाउस पहुंच छापेमारी की। रेस्ट हाउस पर पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया जिसमें रेस्ट हाउस संचालक करण सिंह समेत दलाल मनोज कुमार मौके से फरार हो गए।
इस पर पुलिस ने तीन विदेशी कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया। इन लड़कियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है जो उज्बेकिस्तान से थी।
यहां चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा
मामला विदेशियों का होने के चलते पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत ही तीनों लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
सेक्टर-40 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश के अनुसार जिस रेस्ट हाउस में वेश्यावृति का धंधा चल रहा था वह किसी करण सिंह के नाम से चल रहा है ।
इसके अलावा तीनों लड़कियों के साथ मनोज नाम का युवक भी साथ आया था। ये दोनों छापेमारी के बाद से फरार है। मनोज की पहचान हो गई है जो झज्जर से है।
सेक्स रैकेट ने तो हदें पार कर दीं
उल्लेखनीय है कि रविवार को भी सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एरिया में पुलिस ने पांच महिलाओं समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इसे देखते हुए पुलिस रेस्ट हाउस संचालक की तलाश में जुटी हुई है।
रविवार को जिन महिलाओं और दलालों को गिरफ्तार किया गया था वह एक नामी हॉस्पिटल के पास सेक्स रैकेट चला रहे थे।
इनमें से महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। गुड़गांव में दो महीनें में सेक्स रैकेट पकड़े जाने का ये छठां मामला है।