{"_id":"573ff3534f1c1b7056ac7863","slug":"foreign-citizens-murdered-in-delhi-by-beat-till-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में विदेशी नागरिक की पीट-पीटकर हत्या, पत्थर से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में विदेशी नागरिक की पीट-पीटकर हत्या, पत्थर से किया हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 May 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : ANI
दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ के किशनगढ़ में एक विदेशी नागरिक की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई है। कुछ युवकों ने अफ्रीकी युवक को पत्थरों से मारा और साथ ही उसे दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम 11.50 मिनट पर दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि वसंत कुंज के किशनगढ़ इलाके में एक विदेशी युवक घायल अवस्था में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की पहचान ओलिवा एक अफ्रीकी नागरिक के तौर पर हुई है। जिसकी उम्र 23 साल है। बताया जा रहा है की ओलिवा इस इलाके में किसी काम से आया हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
विदेशी नागरिक के सिर पर किया पत्थर से वार
मौके पर पुलिस
- फोटो : ANI
इसी दौरान 3-4 युवक उसके पास आए जिनसे उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में ओलिवा के सिर पर पत्थरों से सिर वार किया गया। इसके बाद वह घायल हो गया। इतना ही नहीं विदेशी नागरिक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और बुरी तरह की गई मारपीट से उसकी मौत हो गई।
पुलिस और क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर पत्थर को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है।
पुलिस और क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर पत्थर को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है।
Delhi: A foreign national allegedly beaten to death by unidentified persons last night pic.twitter.com/piPlUFRmxg
— ANI (@ANI_news) May 21, 2016