{"_id":"57f25a8d4f1c1b1b3e26f877","slug":"forced-to-make-friends-manipulating-student-was-abusive-and-stalking","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन दोस्त बनाने के लिए छात्रा से छेड़छाड़, करता था गाली गलौज और पीछा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन दोस्त बनाने के लिए छात्रा से छेड़छाड़, करता था गाली गलौज और पीछा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने एक दोस्त के दोस्त पर स्कूल आते जाते पीछा करने और जबरन दोस्ती करने के लिए दबाव बनाकर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने लड़की की कुछ आपत्तिजनक फोटो भी हासिल कर ली थी। उसी फोटो से ब्लैकमेल करके वह दोस्ती करना चाहता था।
विज्ञापन
18 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पड़ोस में रहने वाले करण उर्फ गोलू के घर में उसका आना जाना था। इस दौरान उसकी उससे दोस्ती हो गई। मेरी फोटो भी करण के पास थी।
विज्ञापन
लड़की ने बताया कि करण की शादी हो गई। उसके बाद दोनों के बीच दोस्ती खत्म हो गई। आरोप है कि करण ने छात्रा की फोटो अपने साथी लोकेश को दे दी। लोकेश फोटो को इंटरनेट पर डालने की बात कहकर ब्लैकमेल करने और जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा।
छात्रा के मना करने पर वह स्कूल आते जाते पीछा करता। छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज और छेड़छाड़ भी की। महिला थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।