{"_id":"57e408cf4f1c1b3e34a83235","slug":"for-want-of-a-second-marriage-to-second-wife-dowry-and-harassment-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी शादी की चाह में की दूसरी पत्नी की हत्या, दहेज के लिए भी किया प्रताड़ित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीसरी शादी की चाह में की दूसरी पत्नी की हत्या, दहेज के लिए भी किया प्रताड़ित
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाहपुर में पत्नी की हत्या के मामले में थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी तीसरी शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, धर्मवीर की पहली पत्नी की मौत करीब चार साल पहले बीमारी के चलते हुई थी। पत्नी की मौत के करीब तीन साल बाद धर्मवीर के रिश्तेदारों ने उसकी दूसरी शादी फरीदाबाद नेहरू कॉलोनी निवासी की लड़की से करा दी थी।
विज्ञापन
दूसरी शादी को हुए महज एक साल हुआ। पिछले कई महीनों से पति द्वारा दूसरी पत्नी को शराब पीकर मारने-पीटने व दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों के मुताबिक, आरोपी के तीसरी महिला के साथ अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। उसी से वह शादी करना चाहता था। तीसरी शादी की चाह में ही धर्मवीर ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी पति को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।