नौकरी दिलाने के नाम पर गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दलित महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि एक हफ्ता पहले जारचा थाना क्षेत्र के तहत एनटीपीसी में काम करने वाले पप्पू यादव, नरेश और तीन अन्य लोगों ने एक दलित महिला को एनटीपीसी में ही नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए और जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
पीड़िता को हफ्तेभर से टकरा रही पुलिस
पीड़ित महिला ने तत्काल घटना की सूचना जारचा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस पीड़िता को एक सप्ताह से टरका रही थी।
मामले ने जब तूल पकड़ा तो रविवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पप्पू यादव और नरेश को गिरफ्तार कर लिया। तीन अभियुक्त अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।