{"_id":"58e13cb44f1c1b493e5b4543","slug":"for-dowry-burns-marriage-try-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के प्रलोभन के चलते एक विवाहिता को जलाने की कोशिश की गई। विवाहिता के ऊपर मिट्टी का तेल डाला गया। घटना सर्फाबाद की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शादी में तीन करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी लड़का पक्ष प्लाट और पैसों की मांग कर रहा था। यह मांग पूरी नहीं करने पर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
यही नहीं लड़के पक्ष की मांग पूरी करने के लिए छह माह पहले ही 70 लाख भी दिए थे। फिलहाल, सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़िता के कपड़ों से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही थी। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
पेश मामले में, फरवरी 2014 को पीड़िता की शादी सर्फाबाद के नवीन के साथ हुई थी। शादी में तीन करोड़ खर्च किए गए। साथ ही नवीन को कार भी दी गई। शादी के कुछ दिन बाद से ही आरोपी पक्ष पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
उसे घर से निकालने की धमकी देने लगा। जिसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। इसके बाद से पीड़िता मायके में रहने लगी। शनिवार रात को दोबारा ससुराल गई। आरोप है कि वहां उसने ससुर के पैर छुए तो ससुर ने लात मार दी।
सास ने रुपये की मांग की। पीड़िता ने रुपये होने की बात से इनकार किया, जिसके बाद पति नवीन व राहुल यादव ने उसकी पिटाई की। पीड़िता ने अपने भाई को फोन किया। मौके पर उसका भाई व अन्य लोग पहुंच गए।
इस दौरान सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के ऊपर मिट्टी का तेल डाला गया। लड़की पक्ष ने पति नवीन व राहुल यादव के खिलाफ नामजद शिकायत दी है।