फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flirting with the woman arrived to Witness in court premises

गवाही देने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता से कोर्ट परिसर में छेड़खानी

Tue, 07 Mar 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 07 Mar 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Flirting with the woman arrived to Witness in court premises
demo pic

गवाही देने कोर्ट पहुंची दुष्कर्म पीड़िता के साथ आरोपी पक्ष के युवकों ने परिसर में ही छेड़छाड़ करने लगे। दबंगों ने पीड़िता को गवाही देने पर दोबारा वही कांड करने और जान से मारने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन


पीड़िता ने दबंगों के खिलाफ महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला थाना पुलिस के मुताबिक सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली निर्भया (नाम परिवर्तित) के साथ एक साल पहले गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था।इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


यह केस अदालत में विचाराधीन है। महिला संबंधी अपराध होने की वजह से अदालत में मुकदमे की सुनवाई तेजी से हो रही है, शनिवार को पीड़िता की गवाही और बयान दर्ज होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्भया का आरोप है वह कोर्ट परिसर की सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी तो बीच में खड़े आरोपी पक्ष के अनिल कुमार, संदीप और सोनू ने अश्लील टिप्पणियां कीं।

गवाही देने पर दुष्कर्म की घटना दोबारा करने और पीड़िता सहित परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सेंट्रल थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed