फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flat - Shop selling 36.5 million deceived in the name of

फ्लैट-दुकान बेचने के नाम पर 36.5 लाख ठगे

Fri, 13 Jun 2014 12:59 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Fri, 13 Jun 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
Flat - Shop selling 36.5 million deceived in the name of

प्रॉपर्टी डीलर ने दिल्ली के एक युवक से तीन फ्लैट एवं दो दुकान बेचने के नाम पर साढे़ 36 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो उसे चेक थमा दिए।

विज्ञापन


चैक बाउंस होने पर युवक ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की, मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई। आठ माह बाद पुलिस ने एसएसपी एवं एसपी देहात के हस्तक्षेप के बाद दस आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शकरपुर दिल्ली निवासी मुकेश पुत्र चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने 14 अक्टूबर 2012 को लोनी के प्रॉपर्टी डीलर रहमत इलाही से ईनाम विहार एवं हयात एंकलेव कॉलोनी में 384 वर्ग गज के भूखंड बने तीन फ्लैट एवं दो दुकानों का सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक वर्ष में प्रॉपर्टी डीलर को साढ़े 36 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि उक्त प्रॉपर्टी डीलर एवं उसके भाई व भतीजों ने तीनों फ्लैट एवं दोनों दुकानें दूसरों को बेच दीं। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें साढ़े 36 लाख रुपये का चेक थमा दिया।


चेक बाउंस होने पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आठ माह तक उसकी सुनवाई नहीं की गई। चार दिन पूर्व उसने एसएसपी एवं एसपी देहात से न्याय की गुहार लगाई तब जाकर लोनी पुलिस ने केस दर्ज किया।

मुकेश ने धोखाधड़ी के आरोप में रहमत इलाही, मुर्सिलीन, फरमान, मुस्तकीम, आबिद, फरीद, गुलफाम, इमरान, इनाम एवं काले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed