{"_id":"28ac0d4eccf85549982dc28a368158c9","slug":"five-of-crooks-tamil-nadu-arrests-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के पांच बदमाश फरीदाबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमिलनाडु के पांच बदमाश फरीदाबाद से गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2014 06:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की अपराध शाखा फरीदाबाद के सेक्टर-48 पुलिस ने सूरजकुंड मेला परिसर से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी बदमाश तमिलनाडु के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाश फरीदाबाद में पेट्रोल पंप लूटने की फिराक में थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-48 के एएसआई को रविवार को सूचना मिली कि कुछ बदमाश सूरजकुंड क्षेत्र में मौजूद हैं। इस सूचना पर टीम ने छापा मारकर सूरजकुंड मेला परिसर में पार्किंग स्थल के पास से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उनकी पहचान तमिलनाडु के बेल्लूर जिले के गांव कोटालम निवासी मन्जन, श्रीनिवासन, मावीरन, पीवीसी कुमार और चेन्नई की एमएम कॉलोनी निवासी जय कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि सभी फरीदाबाद में पेट्रोल पंप लूटने की फिराक में थे।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके पास से एक चाकू, सरिया व डंडा बरामद किया है। अपराध शाखा की टीम इन बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि इन बदमाशों ने फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्र में अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया होगा।
ज्ञात हो कि शहर में लगातार बढ़ रही घर व दुकानों में चोरी, चेन स्नैचिंग व बैट्री चोरी की वारदातों में पुलिस पहले भी बाहरी गिरोहों का हाथ होने की बात कहती रही है। इससे पहले अप्रैल में पुलिस ने एक चेन स्नैचिंग व बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसके तार उत्तर प्रदेश व केरल तक जुड़े थे।