फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five men arrested in case of betting in premier league

सट्टेबाजों से बरामद किए 74 मोबाइल फोन, पुलिस ने पांच को धरा

Sun, 10 Dec 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 10 Dec 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
five men arrested in case of betting in premier league
सट्टेबाजी में धरे - फोटो : सुदर्शन झा

बांग्लादेश प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले 5 आरोपियों को पालम विहार अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जा से 74 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व एक प्रिंटर बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अब रिमांड पर लेकर उनसे सट्टे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी। शुक्रवार को अपराध शाखा-3 पालम विहार को सूचना मिली कि स्पेज प्रीवी अपार्टमेंट के टावर-बी के चौथी मंजिल पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग पर सट्टा चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना के बाद अपराध शाखा की टीम ने छापेमारी की। वहां एक कमरे में दस्तक देने पर एक लड़के ने दरवाजा खोला। वहां उस लड़के के अलावा चार अन्य नौजवान थे। सभी के हाथों में मोबाइल फोन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सामने टेबल पर रखे टैब में चल रहे लाइव क्रिकेट मैच देख रहे थे।  सााि ही मोबाइल से क्रिकेट मैच पर चल रहे रेट को अन्य लोगों को बता रहे थे। सामने टेबल पर एक बोर्ड में काफी मोबाइल लगे हुए थे, इनसे मैच सट्टा के रेट दिए जा रहे थे।

पुलिस टीम ने अवैध रूप से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर जुआ खेलने व खेलाने पर रंगे हाथ 5 आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी आशीष, दिल्ली निवासी मोनित सिंह भसीन, हनुमानगढ़ निवासी प्रवीन, अमृतसर निवासी अनविंदर पाल, अबहोर निवासी शिवम पुटेला के रूप में हुई है।


एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों के कब्जा से पुलिस टीम ने कुल 74 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप व 1 प्रिंटर बरामद किए हैं । इनके खिलाफ थाना बादशाहपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed